हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में आज शाम इतनी देर रहेगा ब् लैकआउट मॉक ड्रिल 1

सोनीपत में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

हरियाणा की बड़ी खबर
  • गन्नौर में दो लोगों को गोली मारने के बाद फरार हुए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल और एक गिरफ्तार
  • पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी रोहित को लगी गोली, अंकुश पकड़ा गया
  • दोनों आरोपियों से अवैध हथियार और कारतूस बरामद, गहन पूछताछ जारी

सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कुख्यात आरोपी घायल हो गया जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। ये कार्रवाई एंटी गैंगस्टर यूनिट, सीआईए-1, और क्राइम ब्रांच गन्नौर की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव गंगाना में घेराबंदी की।

जानकारी के अनुसार आरोपी गन्नौर में दो लोगों को गोली मारने के बाद गांव गंगाना में छिप गए थे। पुलिस को जैसे ही इस संबंध में इनपुट मिला, प्रभारी अजय धनखड़, सीआईए-1 के बीर सिंह, सब इंस्पेक्टर मुकेश व अन्य टीमों ने सक्रियता दिखाई और गांव की तरफ कूच किया। पुलिस को देखते ही आरोपी खेतों की ओर भागे और वहीं से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

Whatsapp Channel Join

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे रोहित नामक आरोपी घायल हो गया। उसे फौरन खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी अंकुश को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस को आरोपियों के पास से 9 एमएम की दो पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस मिले हैं। जांच में पता चला है कि रोहित पर हत्या, हत्या का प्रयास और लूट जैसे 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गांव गंगाना का निवासी है। वहीं अंकुश निवासी निजामपुर का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन इस वारदात में संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस के अनुसार विवाद की शुरुआत बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़े से हुई थी। विवाद के बाद अंकुश ने रोहित के साथ मिलकर दो लोगों पर गोली चला दी थी और फरार हो गए थे। घायलों का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी आठवीं पास हैं और पढ़ाई छोड़कर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए। जहां रोहित पहले से अपराधी है, वहीं अंकुश पहली बार अपराध की दुनिया में उतरा है।