मधुमक्खियों ने रोक दी Indigo की फ्लाइट पढ़ें पूरी खबर7

फर्जी अस्‍पताल सील, नकली डाक्‍टर सलाखों के पीछे, किसी ओर ने नाम से कर रहा था डाक्‍टरी

हरियाणा की बड़ी खबर


गुरुग्राम में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था अस्पताल, CM फ्लाइंग टीम ने मारा छापा
नकली डॉक्टर तुषार से नहीं मिले मेडिकल डिग्री और अस्पताल के वैध दस्तावेज
ऑपरेशन थिएटर, फर्जी मोहरें और सर्जिकल उपकरण जब्त, आरोपी पुलिस हिरासत में



गुरुग्राम जिले में तावडू मार्ग पर स्थित शिवांश अस्पताल पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (CM फ्लाइंग) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी अस्पताल संचालन के आरोप में छापेमारी की। इस रेड में खुलासा हुआ कि यह अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन और बिना किसी योग्य डॉक्टर के चलाया जा रहा था। जांच के दौरान अस्पताल संचालक तुषार, जो कि गांव मलिकपुर थाना बेरी, जिला झज्जर का रहने वाला है, खुद को डॉक्टर बताता मिला, लेकिन जब टीम ने उससे मेडिकल डिग्री और रजिस्ट्रेशन दस्तावेज मांगे, तो वह कोई प्रमाण नहीं दे सका

जांच में सामने आया कि अस्पताल में 5 बेड, एक ऑपरेशन थिएटर और फार्मेसी कार्यरत थी। यहां से ऑक्सीटोसीन, बीटामेथासोन, लैक्सिक्स इंजेक्शन, लोकल जैली और अन्य संवेदनशील सर्जिकल उपकरण जब्त किए गए। टीम को शिवांश अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर की मोहरें भी मिलीं।

Whatsapp Channel Join

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि डॉ. अनिल के नाम से तैयार फर्जी प्रमाणपत्र भी मौके से बरामद किए गए। इससे स्पष्ट है कि अस्पताल में न सिर्फ अयोग्य व्यक्ति इलाज कर रहा था, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटौदी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुंशात शर्मा ने इस पूरे मामले में आरोपी तुषार के खिलाफ एनएमसी एक्ट 2019 की धारा 34 के तहत पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कितने समय से इस फर्जी अस्पताल का संचालन कर रहा था और कितने मरीजों को अवैध इलाज दिया गया

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कैसे गांव-कस्बों में बिना किसी वैधता के अस्पताल और क्लीनिक चलाए जा रहे हैं, और प्रशासन की सतर्कता से पहले कितनों की जान खतरे में पड़ चुकी है