हरियाणा में welcome प्री मानसून 2

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को केंद्र सरकार ने दी एक साल की एक्सटेंशन

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ रस्तोगी इसी महीने 30 जून को हो रहे थे रिटायर
➤ हरियाणा सरकार की सिफारिश पर केंद्र ने मंजूरी दी सेवा विस्तार को**


हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) दे दिया गया है। केंद्र सरकार ने रस्तोगी की रिटायरमेंट से पहले एक साल के सेवा विस्तार को स्वीकृति दे दी है। अनुराग रस्तोगी इस महीने 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वह 30 जून 2026 तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

हरियाणा सरकार की सिफारिश पर केंद्र की मंजूरी

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, हरियाणा सरकार ने अनुराग रस्तोगी के कामकाज और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उन्हें एक्सटेंशन देने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। इसके बाद कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस पर औपचारिक मुहर लगाई और हरियाणा सरकार को लिखित रूप में निर्णय से अवगत कराया

Whatsapp Channel Join

प्रशासनिक सेवाओं में लंबा अनुभव

वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी हरियाणा के वित्त विभाग से लेकर कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं। उनकी छवि एक सुलझे हुए, व्यवहारिक और दक्ष अधिकारी के रूप में है। हरियाणा में उन्हें राजकोषीय अनुशासन और पारदर्शिता लाने के लिए जाना जाता है।

मुख्य सचिव के रूप में उनके कार्यकाल में कई महत्त्वपूर्ण निर्णयों और प्रशासनिक सुधारों को लागू किया गया। आगामी वर्ष में भी सरकार की रणनीतियों और विकास योजनाओं में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।