पानीपत की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक ही युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले तीन बच्चों के साथ अकेली रहने वाली महिला को शादी के लिए बहलाया फुसलाया और उससे काफी लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए।
महिला जब काम पर जाती थी, तो उसने पीछे से उसकी नाबालिग बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया। उसके साथ भी कई बार रेप किया। महिला को जब इस बारे में पता लगा, तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
किराए का मकान दिलाने के बहाने मुलाकात
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है। उसके घर पर फिरोज नाम का लड़का आता था। उसने उसे कहा कि वह उसे किराए के लिए अच्छा घर दिलवा देगा। इस बहाने से उसका घर पर लगातार आना-जाना हो गया।
आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा।
आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा।
शादी का दिया झांसा
महिला के अनुसार, युवक के लगातार घर आने-जाने के चलते उससे मेल-जोल बढ़ गया। उसने उससे कहा कि वह अकेली औरत है और वह उससे शादी कर लेगा और उसके बच्चों को भी संभाल लेगा। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद फिरोज ने उससे बार-बार रेप किया। इस बीच महिला अंबाला में नौकरी पर जाने लगी। जिससे बाद फिरोज ने उसकी गैर मौजूदगी में घर पर आना शुरू कर दिया।
मां के बाद बेटी को बातों में फंसाया
जहां उसने उसकी नाबालिग बेटी को अपनी बातों में फंसाना शुरू कर दिया। उसने उसके साथ भी रेप किया। वह बार-बार उससे रेप करता रहा। जिस बारे में मां को पता लगा तो उसने फिरोज से बातचीत की। फिरोज ने महिला को धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को भी कुछ बताएगी तो वह उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा।
फिरोज की धमकी से परेशान होकर महिला ने अपने परिवार से बातचीत की और फिर मामले की शिकायत पुलिस को दी है।