Gurugram Global City to be developed on Dubai Singapore model 5

इंस्‍टा पर दोस्‍ती, फ‍िर प्‍यार और शादी के बाद चुन्नी से घोंटा गला, बेलन से सिर फोड़ा…मौत

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ गुरुग्राम में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की
➤ इंस्टाग्राम पर दोस्ती से हुई थी शादी, अक्सर होते थे झगड़े
➤ बेलन से मारने के बाद चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांव नाहरपुर कासन में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की पहचान निशा (34 वर्ष), निवासी धयादी, जिला अलमोड़ा (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। वह अपने पति राजेंद्र (26 वर्ष) के साथ किराये पर रह रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी पति राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेंद्र ने बताया कि उसकी निशा से मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। निशा ने उसे बताया था कि उसके मां-बाप, भाई-बहन कोई नहीं है और वह अकेली है। इसी बात का फायदा उठाते हुए राजेंद्र ने 10 दिसंबर 2024 को अपने घर पर ही निशा से शादी कर ली और उसे गुरुग्राम लेकर आ गया। राजेंद्र पिछले 5 वर्षों से गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था।

Whatsapp Channel Join

छोटी-मोटी बातों पर होता था झगड़ा

शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। पुलिस के अनुसार निशा कई बार पति को छोड़ने और तलाक लेने की धमकी देती थी।

बेलन से मारा और चुन्नी से घोंट दिया गला

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और निशा ने पति को चिमटा दिखा दिया। गुस्से में राजेंद्र ने निशा के सिर के पीछे बेलन से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। खून रोकने के लिए जब उसने निशा के सिर पर चुन्नी बांधनी चाही तो उसी चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

शव कमरे में छोड़ ड्यूटी पर चला गया

हत्या के बाद आरोपी राजेंद्र ने शव कमरे में ही बंद कर दिया और अपने भाई के कमरे पर जाकर बैठा रहा। बाद में शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी कंपनी में ड्यूटी करने चला गया। अगले दिन वापस आकर उसने मकान मालिक को पूरी घटना बताई। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची मानेसर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई और केस दर्ज होगा।