Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 9

हरियाणा में 60 बच्चों को ले जा रही स्‍कूली बस खदान में उतरी, अफरातफरी

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ अंबाला-फरीदाबाद के 60 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस खदान में उतरी
ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा, बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे गई
➤ हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित, किसी को गंभीर चोट नहीं लगी


स्वतंत्रता दिवस की शाम अंबाला और फरीदाबाद के करीब 60 बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल बस बड़ा हादसा होते-होते बच गई। दरअसल, ये बच्चे कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए थे और वापसी में जाट धर्मशाला जा रहे थे। जैसे ही बस BR चौक के पास पहुंची, अचानक ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया। वह बेहोश होकर स्टेयरिंग से हट गया और बस का नियंत्रण पूरी तरह खो गया।

ezgif 7be6648fb92f0d 1755278752

नियंत्रण खोने के बाद बस सीधे सड़क से नीचे खदान की तरफ उतर गई। बस में बैठे बच्चों में जोरदार चीख-पुकार मच गई। कई बच्चे घबराकर चलती बस से कूद पड़े। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बच्चों के साथ-साथ ड्राइवर को भी सुरक्षित बाहर निकाला। तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई और एम्बुलेंस से ड्राइवर को पास के अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

Whatsapp Channel Join

454 1755278502

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त घटनास्थल के पास दो छोटे बच्चे खेल रहे थे। जैसे ही उन्होंने बस को अपनी ओर तेजी से आते देखा, वे घबराकर भाग खड़े हुए और उनकी जान बच गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलते और घटना स्थल से भागते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र में हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से चल रही इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 500 अंडर-14 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। सभी बच्चे जाट धर्मशाला में ठहरे हुए हैं और हादसे के वक्त बस उन्हें वहीं छोड़ने जा रही थी। सौभाग्य से समय रहते बड़ा हादसा टल गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।