अफसर वोटों की चोरी करा रहे हम छोड़ेंगे नहीं चाहे वो रिटायर हो जाएं 21

हरियाणा के सीएम के सरकारी आवास पर बीजेपी ज्‍वाइन करने के 12 घंटे के बाद ही इस नेता के ठिकानों पर विजिलेंस के छापे , बड़ी खबर

हरियाणा की बड़ी खबर

BJP में शामिल होने के 12 घंटे बाद ही गिल के घर रेड
चंडीगढ़, मोहाली, खरड़ स्थित ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी
SAD छोड़ BJP में आए गिल की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर उठे सवाल

पंजाब के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व नेता रणजीत सिंह गिल की बीजेपी जॉइनिंग के महज 12 घंटे के भीतर उनके चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ स्थित ठिकानों पर विजिलेंस विभाग ने छापेमारी की। शुक्रवार देर शाम गिल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सरकारी आवास पर आयोजित समारोह में BJP जॉइन की थी, जिसके बाद शनिवार सुबह यह छापेमारी सामने आई। चौंकाने वाली बात यह है कि रेड की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रणजीत गिल ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल होते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पंजाब में पार्टी को मजबूत करने की बात कही थी। लेकिन शनिवार को ही उनके आवास पर छापेमारी से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। गिल कभी SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी माने जाते थे, मगर हाल ही में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, यह कहते हुए कि “वफादार कार्यकर्ताओं को किनारे किया जा रहा है।” गिल 2017 और 2022 में खरड़ से SAD टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, पर दोनों बार हार का सामना किया।

Whatsapp Channel Join

AAP की तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि “भाजपा की राजनीति कभी देशहित में नहीं रही, वह अपराधियों को संरक्षण देती है।” उन्होंने सवाल उठाया कि “आधी रात को भाजपा में शामिल करवाने की क्या जरूरत थी? क्या किसी साजिश का हिस्सा है?” AAP ने BJP पर ड्रग्स, फिरौती कॉल्स और अपराधियों को संरक्षण देने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम पर विजिलेंस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे अटकलें और गहराती जा रही हैं कि क्या यह छापा किसी पुराने केस से जुड़ा है या BJP में शामिल होने के तुरंत बाद कोई नई जांच शुरू की गई है। हालांकि, BJP की ओर से अभी इस रेड पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।