Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of SC OBC छात्रों को मिलेगा पूरा स्कॉलरशिप पढ़ाई की चिंता खत्म 10

बेटी के जन्मदिन पर तोहफा बनी फिल्म ‘मेरी लाडो’ आधे घंटे में डिलीट, विजय वर्मा बोले- किसी को मेरी खुशी रास नहीं आई

हरियाणा की बड़ी खबर
  • विजय वर्मा की फिल्म ‘मेरी लाडो’ कॉपीराइट शिकायत के चलते यूट्यूब से हटाई गई
  • बेटी के जन्मदिन पर रिलीज की थी फिल्म, विजय बोले- मैंने किसी का बुरा नहीं किया
  • 20 साल इंडस्ट्री को देने के बाद भी न्याय नहीं मिला, ‘बेटी बचाओ’ का संदेश था फिल्म में


Vijay Verma Meri Lado: हरियाणवी एक्टर और मॉडल विजय वर्मा की नई फिल्म ‘मेरी लाडो’ यूट्यूब पर अपलोड होते ही कॉपीराइट विवाद में फंस गई और महज आधे घंटे में डिलीट कर दी गई। विजय वर्मा ने इसे अपनी बेटी के जन्मदिन पर रिलीज किया था, लेकिन उन्हें यह खुशी ज्यादा देर तक नसीब नहीं हो पाई। विजय ने बताया कि फिल्म की रिलीज के बाद जैसे ही लोग उसे यूट्यूब पर खोजने लगे, वहां कुछ भी नहीं मिला। जब उन्होंने इस पर प्रोडक्शन कंपनी से बात की तो पता चला कि फिल्म के टाइटल को लेकर कॉपीराइट शिकायत आई थी, जिसकी वजह से यूट्यूब ने वीडियो को हटा दिया।

इस घटनाक्रम के बाद विजय वर्मा भावुक होकर सोशल मीडिया पर लाइव आए और कहा कि उन्होंने कभी भी किसी के खिलाफ कुछ गलत नहीं किया, न गंदा गाना गाया, न किसी का विरोध किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब किसी ने कॉपीराइट का मुद्दा क्यों नहीं उठाया। वे बोले, “मैंने मजदूर की तरह मेहनत करके फिल्म बनाई, जो गानों से कई गुना मुश्किल होता है, लेकिन उसकी कद्र किसी ने नहीं की।”

विजय ने बताया कि फिल्म ‘मेरी लाडो’ एक पारिवारिक फिल्म थी जिसमें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया था। इसे उन्होंने अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताया और यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने भी इस प्रोजेक्ट में भरपूर योगदान दिया था।

Whatsapp Channel Join

हरियाणवी इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा समय तक काम कर चुके विजय ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी फिल्मों की जरूरत है, और यह फिल्म उसी दिशा में उनका एक कदम थी। लेकिन कॉपीराइट के नाम पर फिल्म को हटाना उनके लिए बेहद दुखद है।