Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of IIT बॉम्बे में छात्र ने Hostel की छत से लगाई छलांग मौत 7

दंगल फिल्म ठुकराने वाली पूजा अब बनने जा रही दुल्हन, बिजनेसमैन अभिषेक बूरा से हुई सगाई

हरियाणा की बड़ी खबर

इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा की सगाई हुई बिजनेसमैन अभिषेक बूरा से
13 नवंबर को हिसार के ताज पैलेस में होगी शादी
पूजा ने दंगल फिल्म का ऑफर ठुकराया, दो बार हरा चुकीं ओलिंपिक चैंपियन को



हरियाणा की इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने हिसार के बिजनेसमैन अभिषेक बूरा से सगाई कर ली है। सगाई समारोह गुरुवार को हिसार में तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में हुआ, जहां दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। शादी 13 नवंबर को इसी पैलेस में होगी। इस मौके पर दोनों ने खूबसूरत फोटोशूट भी करवाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ezgif 765ba94f844111 1754556303

पूजा के पिता अजमेर ढांडा, जो पशुपालन विभाग से रिटायर्ड ड्राइवर हैं, ने यह अरेंज मैरिज तय की है। पूजा इस समय हिसार के सुंदर नगर में रह रही हैं और सीनियर कुश्ती ट्रेनर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनका कुश्ती का सफर महावीर स्टेडियम, हिसार से शुरू हुआ था और आज वहीं पर बच्चों को ट्रेनिंग भी देती हैं।

Whatsapp Channel Join

ezgif 540a2adc0c38a6 1754555234

पूजा ढांडा का खेल करियर शानदार रहा है। उन्होंने जूडो से शुरुआत की और नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई मेडल अपने नाम किए। 2009 में रेसलर कृपा शंकर बिश्नोई ने उन्हें कुश्ती में आने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने 2010 यूथ ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

whatsapp image 2025 08 06 at 203601 1754493140

2018 में प्रो रेसलिंग लीग में उन्होंने अमेरिका की ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हेलन मारोलिस को दो बार हराया, जिससे हेलन खुद पूजा की फैन बन गईं। पूजा ने बताया कि हेलन ने उन्हें कहा, “मैं तुम्हारी फैन बन गई हूं” — यह पल उनके जीवन का सबसे गर्वित क्षण था।

ezgif 2825f4a6bc352a 1754555489

पूजा को आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन चोट के चलते उन्होंने इंकार कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि बबीता को हराकर ही पूजा ने अपनी पहली नेशनल चैंपियनशिप जीती थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2013 और 2017 में उन्होंने दो गोल्ड मेडल, 2014 एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और 2019 में अर्जुन अवॉर्ड हासिल किया। चोटों से जूझने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी, और यह जज़्बा ही उन्हें एक प्रेरणादायक खिलाड़ी बनाता है।

अब उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है — जहां कुश्ती मैट से सजीव जीवन के मंच तक, पूजा ढांडा अपने नए सफर के लिए तैयार हैं।