Neetu Ghanghas

हरियाणा की बॉक्सर Neetu Ghanghas को मिलेगा अर्जुन अवार्ड, परिवार में खुशी की लहर

हरियाणा की शान भिवानी

म्हारी छोरी, छोरों से कम हैं के। खिलाड़ियों पर बनी फिल्म के इस डायलॉग को भिवानी की बॉक्सर बेटी Neetu Ghanghas ने एक बार फिर सार्थक किया है, क्योंकि खेल विभाग द्वारा जारी अवार्ड की लिस्ट में नीतू का नाम सबसे पहले स्थान पर है, जिससे पूरे भिवानी जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। नीतू को अर्जुन अवॉर्ड मिलने की खबर ने उनके परिवार, कोच और प्रशंसकों को खुशी से झूमने का मौका दिया।

Screenshot 1457

अर्जुन अवॉर्ड की घोषणा के बाद नीतू घनघस और उनके कोच जगदीश ने जश्न मनाने की बजाय बॉक्सिंग रिंग में पसीना बहाना जारी रखा। उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स और 2028 के ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

Whatsapp Channel Join

Screenshot 1462

अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर नीतू ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवॉर्ड उन्हें कॉमनवेल्थ और एशियन खेलों में जीत के लिए और भी प्रेरित करेगा। उन्होंने अपने कोच और परिजनों को इस सफलता का श्रेय दिया। वहीं, कोच जगदीश ने बताया कि नीतू हरियाणा की तीसरी बॉक्सर बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला है। इससे अन्य बॉक्सिंग बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Screenshot 1459

भिवानी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष कमल प्रधान ने नीतू की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि नीतू ने कठिन परिस्थितियों में खेलते हुए हरियाणा के पदक तालिका में योगदान दिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि नीतू भविष्य में ओलंपिक में भी मेडल जीतेंगी।

Screenshot 1460

नीतू के पिता जयभगवान ने भी अपनी बेटी पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि 2008 में बॉक्सिंग स्टार विजेंदर सिंह का ओलंपिक मेडल देखकर नीतू ने बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था, और अब वह भी ओलंपिक मेडल जीतेंगी। नीतू घनघस को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है। अब सभी की नजरें 17 जनवरी 2025 पर हैं, जब नीतू महामहिम राष्ट्रपति से यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त करेंगी।

अन्य खबरें