REWARI NEWS

Indian Mountaineer ने डेनाली को फतह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

हरियाणा की शान रेवाड़ी

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नेहरूगढ़ गांव के निवासी Mountaineer नरेंद्र यादव ने उत्तरी अमेरिका के अलास्का में स्थित सबसे ऊंची चोटी डेनाली (Denali) को फतह कर लिया है। उन्होंने 6190 मीटर ऊंची इस चोटी पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके साथ ही, वे विश्व रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

नरेंद्र यादव ने इस अद्वितीय उपलब्धि को हासिल करते हुए एक नई मील का पत्थर रखा है। उनकी उम्र सिर्फ 29 साल 6 महीने 8 दिन थी जब उन्होंने डेनाली की चोटी पर रिकॉर्ड तोड़ा। यह अभियान आईपीएल बायोलॉजिकल द्वारा संचालित किया गया था।

चढ़ाई की कठिनाइयों से भरा था अनुभव

Screenshot 378

नरेंद्र यादव ने बताया कि डेनाली को “घातक पर्वत” भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी चढ़ाई तकनीकी और शारीरिक रूप से बहुत ही कठिन होती है। तेज ठंड और उच्च वेग की हवाएं इसे और भी खतरनाक बना देती हैं।

Whatsapp Channel Join

लक्ष्य: सभी 7 महाद्वीपों पर चढ़ाई करना

अपने अभियान का हिस्सा बनने से पहले, नरेंद्र यादव का सपना है कि वे सभी 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करें और वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराएं।

अन्य खबरें