Singer Vikas Kumar : विकास कुमार हरियाणा के प्रसिद्ध गायक और गीतकार हैं। उन्होंने हरियाणवी संगीत की दुनिया को ‘हट जा ताऊ पीछे न’ से लेकर सुपने मैं रात न आई जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘लाल रंग’ के ‘भांग रगड़ क पिया करूं’ गाने से विकास कुमार को देशभर में नई पहचान मिली है।
विकास का जन्म 1996 में हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ। विकास ने अपनी स्कूल की पढ़ाई विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, इसराना से प्राप्त की। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से की है। उनका गृहनगर पानीपत के मॉडल टाउन में है। लेकिन आजकल विकास मुंबई, महाराष्ट्र में रह रहे हैं।

‘हट जा ताऊ पीछे न’ से मिली प्रसिद्धि
विकास कुमार के गाने ‘हट जा ताऊ पीछे न’ लोगों के मन में एक अलग पहचान बना ली। इस गाने के बाद विकास हरियाणा ही नही बल्कि अन्य राज्यों में भी प्रसिद्ध हो गए। उनका यह गाना खुशी के हर मौके पर बजने लगा। इसके बाद विकास ने बहुत से गाने गाए जिससे विकास ने हरियाणवी संगीत की दुनिया में एक मुकाम हासिल कर लिया।







