janmaashtamee parv par bachchon ne saanskrtik kaaryakramon se moha man

जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

पानीपत हरियाणा

पानीपत के समालखा स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सुंदर प्रस्तुतियाें देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने कविता, भाषण, भजन सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल की शैक्षिक निर्देशिका अर्चना जैन और छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करके किया। इस दौरान दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन भी किया। जिसमें नन्हें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही नन्हें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं को दर्शाया। जिसमें कृष्ण जन्म, रासलीला और धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश जैसी लीलाओं की प्रस्तुति दी। सभी प्रस्तुतियों के बाद दही हांडी का आयोजन किया गया।

शैक्षिक निर्देशिका अर्चना जैन ने सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व शुभकामनाएं देते हुए जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताया। अर्चना जैन ने कहा कि सभी पर्व भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। हमें आपस में मिल-जुलकर सभी त्योहारों को मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों की तरफ से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और जन्माष्टमी के त्योहार की बधाई दी।

Whatsapp Channel Join