rape of minor

Hisar : 14 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिश्तेदार की शादी में हुई थी युवक से मुलाकात

बड़ी ख़बर हरियाणा हिसार

हरियाणा के हिसार में शादी का झांसा देकर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के सरकारी स्कूल पढ़ती है। 6 महीने पहले उसकी बेटी मेरे मामा के लड़के की शादी में हिसार के एक गांव गई थी। वहां पर शादी में बेटी की विकास नाम के लड़के से मुलाकात हुई। इसके बाद लड़का बेटी से फोन पर बात करने लगा। लड़के ने बेटी से कहा कि वह कुंवारा है और उससे शादी कर लेगा। ​जिससे उसकी बेटी बहकावे में आ गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी विकास 19 अक्तूबर को उनके गांव में आया बौर बेटी को स्कूल से ले गया। इस दौरान एक मोनू नाम का लड़का भी था। आरोप है कि विकास बेटी को हिसार के होटल में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसकी बेटी को गांव के बस अड्डे पर छोड़कर चले गए।

Whatsapp Channel Join

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर गलत काम किया है। वहीं पिता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने धारा 363, 366A, 376, 376(D) 376/2) 24 IPO & Pocso Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।