गिरफ्तार

गुरुग्राम में 15 वर्षीय लड़की से 80 लाख की ठगी: फर्जी DSP बनकर दिया गिरफ्तारी का डर, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय लड़की को ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी DSP को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और 40 लाख रुपये बरामद भी किए गए हैं।

कैसे दिया ठगी को अंजाम

21 दिसंबर 2024 को सेक्टर-10 थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते में जमीन के मुआवजे के पैसे आए थे, जिसकी ऑनलाइन बैंकिंग उसकी 15 वर्षीय पोती संभालती थी। कुछ ठगों ने लड़की को डरा-धमकाकर और उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर 80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

Whatsapp Channel Join

फर्जी DSP बनकर डराया

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लियाकत (लोहिंगा खुर्द, जिला नूंह) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने ट्रू कॉलर पर DSP की फर्जी आईडी बनाई और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लड़की को गिरफ्तारी का डर दिखाया। इसी डर के चलते पीड़िता ने ठगों के बताए अकाउंट में 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पुलिस की कार्रवाई जारी

गुरुग्राम पुलिस लगातार जांच में जुटी है और अब तक आधी रकम बरामद कर चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

अन्य खबरें