रोहतक : आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती पर दो सौ कुन्डीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आर्य समाज के प्रभुधजन लोग पहुंचे। जिसमें साधु संतों ने समाज में फैलते कु प्रथाओं से बचने व सुध वातावरण के लिए दो सौ कुंडीय हवन में आहुति डाली।
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान सेठ राधाकृष्ण आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर से आए आर्य जनों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ओर दो सौ गुंडिय हवन यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के कार्यों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही आर्य प्रतिनिधि सभा का मुख्य उद्देश्य है और उसी को लेकर प्रदेश भर में वेद प्रचार रथों के माध्यम से दिन-रात प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान हर वर्ग के लोग वेद प्रचार अभियान से जुड़कर महर्षि दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर रहे हैं।

राधाकृष्ण आर्य ने कहा कि आगामी 10 से 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में उनके जन्म स्थान गुजरात स्थित टंकारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती हमेशा प्रथाओं के खिलाफ प्रचार करते थे और लोगों को जागते रहते थे, आज समाज में फिर वही बुराइयां फैल रही है और भोले भाले लोग भ्रांतियां का शिकार हो रहे हैं।
