WhatsApp Image 2025 02 13 at 4.43.14 PM 1

धूमधाम से मनाया जाएगा 21वां श्री श्याम फाल्गुन उत्सव, भव्य कार्यक्रमों का आयोजन

हरियाणा पानीपत

(समालखा, अशोक शर्मा) हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री श्याम बाबा सेवा मंडल समालखा द्वारा 21वां श्री श्याम फाल्गुन उत्सव और सामूहिक विवाहोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार उत्सव के दौरान मंडल द्वारा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक मोहित बंसल ने प्रेस वार्ता के दौरान उत्सव की विस्तृत जानकारी दी।

श्री श्याम फाल्गुन उत्सव की शुरुआत 14 फरवरी को भव्य कलश यात्रा से होगी, जो गुड मंडी से शुरू होकर रेलवे रोड, बस स्टैंड और जी. टी. रोड से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। इस यात्रा में लगभग 400 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी।

14 फरवरी को शाम 6 बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जयपुर से निशा गोविंद शर्मा, दिल्ली से सोनी सिस्टर्स और श्रीधाम वृंदावन से श्री मुरली मनोहर शरण जी भाग लेंगे। वहीं, 15 फरवरी से 22 फरवरी तक समालखा में श्रीराम कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:15 से 6:15 बजे तक होगा, जिसमें परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी कथा का आयोजन करेंगे। 22 फरवरी को हवन के साथ श्रीराम कथा का समापन होगा, साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

25 फरवरी को सामूहिक विवाहोत्सव

25 फरवरी को मंडल द्वारा गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाहोत्सव महाराजा अगर्सेन पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में धार्मिक और सामाजिक परंपराओं के तहत विवाह सम्पन्न होंगे और कन्याओं को घर के जरूरी सामान भेंट किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मंडल के प्रमुख सदस्य सत्यवीर गुप्ता, मोहित गोयल, मंदराकिशोर बंसल, अशोक जैन, नंद किशोर सिंघल, विनय सिधल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें