Accused of theft in bank arrested

Gohana के मुंडलाना में 5 माह पहले केंद्रीय सहकारी बैंक में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, Yamunanagar और Ambala में भी बैंकों को बना चुके निशाना

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत में गोहाना के गांव मुंडलाना में 5 महीने पहले सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक में सेंध लगाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जिन 3 आरोपियों को अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है, वह तीनों बिहार के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी यमुनानगर और अंबाला जिले में भी बैंकों को अपना निशाना बनाकर चोरियां कर चुके हैं।

गोहाना थाना के जांच अधिकारी विजेश्वर के अनुसार 18 सितंबर 2023 को सोनीपत केंद्रीय सहकारी बैंक की मुंडलाना ब्रांच में कटर से ताले काट कर सेंध लगा दी गई थी। अज्ञात चोर तब बैंक से 11 लाख 95 हजार 328 रुपये चुराकर ले गए थे। वह अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर, गनमैन की वहीं रखी बंदूक और 10 जिंदा कारतूस भी अपने साथ ले गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस 6 फरवरी को अंबाला जेल से 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।

चोर 12

इन तीनों आरोपियों की पहचान बिहार निवासी पवन, सोविंद और राहुल के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों से काटे गए ताले और काटने के लिए प्रयोग किए गए कटर को भी बरामद कर लिया। साथ ही आरोपियों से गनमैन की बंदूक को अंबाला पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।

Whatsapp Channel Join

गोहाना कोर्ट

पुलिस का कहना है कि मुंडलाना में बैंक से चुराया गया कैश इन आरोपियों के तीन और साथियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद होगा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बैंकों में चोरी की वारदातें सोनीपत के साथ यमुनानगर और अंबाला जिलों में भी की। पुलिस ने 3 दिन के रिमांड के बाद तीनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर किया, जहां से उन्हें वापस अंबाला जेल में भेज दिया गया है।