woman donates her body

Haryana में 75 वर्षीय महिला का देहदान, परिवार ने समाज कल्याण के लिए दी प्रेरणा

हरियाणा करनाल

Haryana में 75 वर्षीय महिला का देहदान, परिवार ने समाज कल्याण के लिए दी प्रेरणा के करनाल में सेक्टर-13 में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी मृत्यु के बाद अपना पार्थिव शरीर बिलासपुर एम्स को दान कर दिया। महिला की प्राकृतिक मृत्यु के बाद उनके परिवार ने इस दान का संकल्प लिया। यह परिवार पहले भी समाज कल्याण के लिए ऐसा कदम उठा चुका है, क्योंकि महिला के पति जय गोपाल का भी पार्थिव शरीर एम्स को दान किया गया था।

महिला के बेटे मुकेश अग्रवाल ने बताया कि उनके माता-पिता हमेशा समाज कल्याण को प्राथमिकता देते थे। उनके पिता का देह दान पहले ही किया जा चुका था, जिसमें पहले नेत्रदान किया गया और फिर शरीर दान किया गया। अब उनकी मां का भी देह दान किया गया है।

आशियाना की टीम ने की सराहना
‘अपना आशियाना’ की टीम ने परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी समाज कल्याण के कार्य में भाग लेने का आह्वान किया। टीम के सदस्य राजकुमार ने कहा कि देह दान सबसे बड़ा दान है और इसे करने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।

Whatsapp Channel Join

बॉडी पर रिसर्च की जाएगी
एम्स द्वारा पार्थिव शरीर के सभी अंगों पर रिसर्च की जाएगी और परिवार को प्रशस्ति पत्र व डेथ सर्टिफिकेट दिया जाएगा। करनाल जिले में अब तक 250 लोग अपने शरीर का दान कर चुके हैं, जो समाज के कल्याण के लिए उपयोग हो रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
अगर कोई व्यक्ति देह दान करना चाहता है, तो वह ‘अपना आशियाना’ के हेल्पलाइन नंबर 94161 10073 पर संपर्क कर सकता है।

अन्य खबरें