गोहाना के मिनी स्टेडिमय में 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मोके पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया उनके साथ मंच पर तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रामचंद्र जांगड़ा ने मंच से सरकार की तमाम योजनाओं का बखान किया। प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
रामचंद्र जांगड़ा ने अपने सम्बोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि देश ने तेज से विकास कर रहा है। आज हम स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे है। इसीलिए शहीदो का सम्मान सर्वप्रथम है देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों के बच्चो ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये साथ ही देश की सेना और नारी शक्ति की प्रस्तुतियों ने सभी में जोश भर दिया। इस दौरान सुंदर-सुंदर झाकिया भी प्रस्तुत की गई।
बीजेपी पार्टी 10 लोकसभा की सीट पर चुनाव लड़ेगी
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर में नई ऊंचाइयों को छुआ है। बीजेपी पार्टी 10 लोकसभा की सीट पर चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। रामचंद्र जांगडा ने गोहाना विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कही है और यह भी कहा है कि उन्होंने पहले भी इच्छा जाहिर की थी। राहुल गांधी पर मामला दर्ज होने को लेकर रामचंद्र ने कहा है कि नई भारतीय न्याय सहिंता में ऐसी धारा है कि राहुल गांधी के प्रतिदिन जिस प्रकार के कार्य हो रहे हैं। उससे हर दिन उन पर एफआईआर दर्ज हो सकती है। 2024 में भूपेंद्र हुड्डा द्वारा सरकार बनाने के दावे पर तंज करते हुए कहा है खुशफहमी में रहने में कोई बुराई नहीं है। खुशफहमी में आदमी को रहना चाहिए।
वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा ने कहा है कि 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था और देश में इस गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत देश ने बहुत कुछ बड़ा करके दिखाया है। प्रदेश में मनोहर सरकार के नेतृत्व में भी व्यवस्था के कई परिवर्तन किए गए हैं। नौकरी, ट्रांसफर और जनता के मूलभूत अधिकारों को लेकर काफी पारदर्शिता आई है। वहीं महिलाओं के लिए महिला थानों की व्यवस्था की गई है और वहीं पंचायत में भी महिलाओं को 50 फीसदी हिस्सेदारी दी गई है।
सीसीटीवी लगाने को लेकर बोले रामचंद्र जांगड़ा
गोहाना में सीसीटीवी लगाने को लेकर उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी तरफ से रिकमेंडेशन भेज दी है। भारत सरकार ने पहले वाले सिस्टम में कुछ बदलाव किया है। पहले नोडल एजेंसी को पैसा जाता था लेकिन अब नई पॉलिसी लागू कर दी गई है। और इसी के तहत एमपी लैंड का पैसा रिकमेंडेशन के आधार पर डिमांड सीधी केंद्र को भेजी जाएगी और केंद्र से पैसा गोहाना में आएगा। वही गोहाना के वेस्टर्न बाईपास को लेकर उन्होंने कहा है की योजना बनाई गई है और जल्दी ही कार्य पूरा होगा।
पुलिस विभाग की पहली बार झांकी निकाले जाने को लेकर एसपी भारती डबास ने कहा है कि नई कानून अडॉप्ट किए गए हैं। भारतीय न्याय संहिता,भारतीय साक्ष्य सहिंता और महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा 3 मापदंड झांकी में शामिल किए गए है। वही साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा की हेल्पलाइन को भी इसमें शामिल किया गया है।