Breaking News

शादी समारोह में जा रही गाड़ी में लगी भीषण आग, चालक ने सुझबुझ दिखाकर सात लोगों की बचाई जान

हरियाणा

फतेहाबाद। रविवार को सिरसा रोड पर एक दर्दनाक हादसा होते-होते बच गया। डिंग मंडी से हिसार शादी समारोह में शामिल होने जा रही निशान कंपनी की एक टिरानो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक की सतर्कता से सात सवारियों की जान बच गई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

चालक ने जानकारी दी कि वह पेशे से किराए पर गाड़ी चलाते हैं। रविवार दोपहर वह सात सवारियों को लेकर डिंग मंडी से हिसार की ओर निकला था। जैसे ही वह फतेहाबाद के सिरसा रोड के पास पहुंचा, गाड़ी के क्लच ने अचानक काम करना बंद कर दिया। अजय कुमार ने तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर कर जांच की, तो देखा कि गाड़ी के नीचे से धुंआ निकल रहा है। बिना समय गंवाए, उसने अंदर बैठी महिला सहित सभी सात यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी छैलू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। गाड़ी को हुए नुकसान को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग ने बहुत तेजी से गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें