fa25dc87243c25ae0832f01ab13dee461682332405029658 original

Mudlana में चल रहा था भ्रूण लिंग जांच करने का Clinic, पीड़ित महिला ने दिखाई हिम्मत तो 3 महीने पुराने मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

सोनीपत के गांव मुडलाना में रोहतक और सोनीपत की पीएनडीटी टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। महिला भ्रूण लिंग जांच करने में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार हुए है। पुलिस चौथे आरोपी की भी तलाश में जुट गई है। आरोपित संदीप ने गांव मुडलाना में करीबन 3 महीने पहले गर्भ में पल रहे बच्चे की भ्रूण की जांच की और जिसमें महिला के ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल थे। 

गर्भ में लड़की होने की जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष गर्भ में पल रहे बच्चे का अबॉर्शन करवाना चाहता था। लेकिन महिला ने मना कर दिया और महिला की बहादुरी और हिम्मत के कारण तीन आरोपित पकडे गए हैं। दलाल देव जांगड़ा अभी फरार है वही मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने अल्ट्रासाउंड मशीन को भी कब्जे में लिया है और क्लिनिक को भी सील किया जाएगा।

अबॉर्शन करवाने के लिए ससुराल पक्ष ने महिला के साथ की थी मारपीट

Whatsapp Channel Join

महिला का ससुराल पक्ष पर आरोप है कि लिंग जांच में लड़की होने का पता चलने पर उन्होंने अबॉर्शन करने का दबाव बनाया और जिसके चलते आपसी झगड़ा भी हुआ। महिला के साथ मारपीट होने के बाद पीड़ित महिला अपने मायके चली गई। मायके में परिजनों ने पीड़ित महिला की मारपीट को लेकर एमएलसी कटवा दिया और वहीं से टीम को सूचना मिली महिला के लिंग की जांच हुई है।

वहीं महिला ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने लिंग जांच करवाई थी। रोहतक में महिला की ससुराल में पूछताछ की गई तो उसके बाद जानकारी मिली कि महिला के लिंग की जांच सोनीपत जिले के गांव मुडलाना में हुई है। वहीं महिला के पति और महिला द्वारा जगह की पहचान करवाई गई। जानकारी के मुताबिक के छापेमारी के दौरान गांव मुडलाना में आरोपीत संदीप मौजूद नहीं था। जानकारी के मुताबिक के आरोपित संदीप को पहले भी रोहतक की टीम द्वारा पकड़ा जा चुका है। लेकिन बावजूद इसके लिंग जांच करने से बाज नहीं आ रहा है।

35000 में हुआ था सौदा

जानकारी के मुताबिक के 35000 में सौदा हुआ था और पहली बार 3 महीने की गर्भवती के दौरान भी महिला को संदीप के क्लीनिक पर लाया गया था। वही एडवांस के तौर पर 10000 लेकर अगली बार आने के लिए कहा गया। वही 15 दिन बाद दोबारा महिला क्लीनिक पर पहुंची तो लिंग जांच कर आरोपित ने महिला के गर्भ में लड़की का होना बताया। वहीं महिला की सास को जब गर्भ में लड़की के होने का भरोसा नहीं हुआ तो उसकी सास, पति और महिला तीसरी बार एक दलाल के माध्यम से पहुंचे और दोबारा अल्ट्रासाउंड करवाया गया। जिसमें आरोपित संदीप ने अल्ट्रासाउंड की मशीन में मौके पर महिला के गर्भ में लड़की को दिखाया।

ससुराल पक्ष ने गर्भपात करवाने की कोशिश की

आरोपित संदीप ने 100% गर्भ में लड़की होने की गारंटी दी। जिसके बाद महिला के ससुराल पक्ष द्वारा गर्भपात करवाने की कोशिश की गई लेकिन महिला ने मना कर दिया। देव जांगड़ा नाम का दलाल पूरे मामले में साथ रहा है। हालांकि आरोपित अभी फरार है। देव जांगड़ा की तलाश में भी टीम जुट गई है। वही मशीन को भी कब्जे में लिया जाएगा।

आरोपित संदीप समेत चार लोग मामले में थे सम्मिलित

रोहतक और सोनीपत की टीम द्वारा संयुक्त रूप से यह बड़ी कार्रवाई की है। वही आरोपित के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया है। पिछले वर्ष सितंबर माह में भी आरोपित संदीप के पास से अल्ट्रासाउंड मशीन को बरामद किया गया था। महिला के पति, क्लीनिक चलाने वाला संदीप और दलाल देव जांगड़ा के खिलाफ फिर करवाई जा रही है। वही एक अन्य युवक भी मिला है उसे पर भी शक का दायरा घूम रहा है उससे भी पूछताछ की जाएगी। पूरे मामले को लेकर कितने और अन्य लोगों से इस प्रकार से अवैध कार्य किया गया है।

वहीं पूरे मामले को लेकर टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। लड़कियों को गर्भ में मरवाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं। वही अधिकारी ने बताया कि पूरे हिंदुस्तान में हरियाणा लड़कियों को बचाने में नंबर वन पर है। जो लोग बेटियों को गर्भ में मरवाने का गन्दा कर्म कर रहे है ऐसे लोगों को सीधा जेल भेजा जा रहा है।