A massive fire broke out in a foam mattress manufacturing factory

Sonipat : फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग घायल, एक गोदाम जलकर राख

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

सोनीपत के गांव रतनगढ़ में फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर अचानक से भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां लगातार जद्दोजहद करती हुई नजर आई। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए और फैक्ट्री के गोदाम में रखे हुए सामान को बाहर निकलवाने में मदद की। मौके पर मोहाना थाना प्रभारी समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आग लगने से फैक्ट्री में कई लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई घंटे बीत जाने के बाद पर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

1 4

बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि आसपास के जिले रोहतक और पानीपत से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मगाई गई हैं। अभी तक इस फैक्ट्री का एक गोदाम पूरी तरह से जल चुका है। और दूसरे में भी आग लग गई है। मौके पर मौजूद लोग फैक्ट्री से गोदाम के बंडलों को बाहर निकाल रहे हैं ताकि आग और न भड़के। जिला फायर अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में फोम के गद्दे बनाने का काम होता है। यह फैक्ट्री रतनगढ़ गांव में बनी हुई है जिसका नाम अपेक्स फोम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। इस फैक्ट्री में दोपहर को अचानक आग लगी गई। जैसे की फैक्ट्री में आग लगने की घटना पता चली लोगों में हड़कंप मच गया। हलांकि फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

Whatsapp Channel Join