Rajya Sabha MP Sushil Kumar Gupta

Sonipat : Aam Aadmi Party की बदलाव यात्रा, Sushil Kumar Gupta बोलें नशे की दलदल में डूब रहा हरियाणा का युवा, BJP कर रही उप राष्ट्रपति को शर्मशार

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के चार छोरों से आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा शुरू कर रखी है और एक छोर पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता इस बदलाव यात्रा को लेकर निकले हुए हैं और आम आदमी पार्टी की यह बदलाव यात्रा आज सोनीपत जिले में पहुंची जहां पर सबसे पहले राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने सोनीपत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसके बाद गीता भवन चौक से इस यात्रा को विधिवत रूप से शुरू किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील कुमार गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हरियाणा का युवा नशे की दलदल में डूबता हुआ नजर आ रहा है। आज हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई है और कई मुद्दों को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसदों के निलंबन पर सुशील कुमार गुप्ता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद सुरक्षा चूक मामले में जब केंद्रीय गृहमंत्री से सवाल पूछा गया तब उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया और यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि 146 सांसदों को निलंबित किया गया है। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है, अगर संसद में जहरीली गैस वाला पटाखा होता तो क्या होता।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही उपराष्ट्रपति को अब शर्मसार कर रही है, जब वह पार्टी कहा थी जब किसान आंदोलन के दौरान 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी और देश की बेटी अपने ऊपर हुए अत्याचारों को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी थी। बृजभूषण शरण पर लगे आरोपों पर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, संदीप सिंह को भी बचाया गया। बृजभूषण शरण के करीबी को अध्यक्ष बना दिया गया है, देश की जनता यह समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी देश को जाति-पाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है। हमारी इस यात्रा से देश में और हरियाणा में बदलाव होगा। अबकी बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल को मौका जरूर देगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच में अनबन चल रही है। उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की नहीं मानते और स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री की नहीं सुनते।

Whatsapp Channel Join