weather 53 3

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने नए स्टेट ऑफिस बियरर्स की घोषणा की

हरियाणा राजनीति

➤हरियाणा में AAP ने नए स्टेट ऑफिस बियरर्स की घोषणा
➤कुरुक्षेत्र के सुमित हिंदुस्तानी बने स्टेट चीफ स्पोक्सपर्सन
➤हिसार, पानीपत और कैथल के लिए भी मुख्य पदाधिकारियों का चयन

हरियाणा: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा के लिए अपने नए स्टेट ऑफिस बियरर्स की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस घोषणा में कुरुक्षेत्र, पानीपत, कैथल और हिसार जिलों के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है।

WhatsApp Image 2025 08 19 at 18.53.52

कुरुक्षेत्र से सुमित हिंदुस्तानी को स्टेट चीफ स्पोक्सपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि पानीपत से सुरेंद्र अहलावत, कैथल से सुखविर सिंह चहल और हिसार से संजय बूड़ा को स्टेट स्पोक्सपर्सन बनाया गया है। सभी नियुक्तियाँ पार्टी के मेन विंग के अंतर्गत की गई हैं।

Whatsapp Channel Join

यह नियुक्ति हरियाणा में AAP के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयारी के तौर पर देखी जा रही है। Dr. सुषील गुप्ता, स्टेट प्रेसिडेंट, AAP हरियाणा ने इस घोषणा पर हस्ताक्षर किए और इसे राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए भी साझा किया गया है।