मुख्यमंत्री के सोनीपत आगमन से ठीक पहले, आप हरियाणा के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी Devendra Gautam को हरियाणा पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से महज 400 मीटर दूर डिटेन कर लिया। यह घटना उस समय हुई जब देवेन्द्र गौतम ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करने से पहले कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे थे।
गौतम ने एक वीडियो बयान के माध्यम से भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री से 10 सवाल पूछे, जो न केवल उनकी निजी चिंता बल्कि नगर निगम वासियों की समस्याएं थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ उनका सवाल करना संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत उनका अधिकार है। लेकिन, भाजपा सरकार में लागू अघोषित आपातकाल ने उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गहरा आघात पहुँचाया है।

देवेन्द्र गौतम द्वारा पूछे गए 10 सवाल
- नगर निगम में 13 गाँवों को जोड़ने का वादा क्यों तोड़ा गया?
- ड्रेन नंबर 6 में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कब होगी?
- खजूरों के पेड़ लगाने में हुए भ्रष्टाचार की जांच कब होगी?
- सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में हो रहे भ्रष्टाचार पर कब कार्रवाई होगी?
- सेक्टर 3 की नगर निगम बिल्डिंग में भ्रष्टाचार की जांच कब होगी?
- सीलिंग प्रक्रिया को फिर से लागू किया जाएगा क्या?
- पॉश सेक्टर 15 में हुए भ्रष्टाचार की जांच कब होगी?
- आवारा पशुओं के उठान और गौसेवा आयोग में भ्रष्टाचार की जांच कब होगी?
- प्रॉपर्टी आईडी पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कब होगी?
- राठधना गाँव में बंद पड़े STP प्लांट की जांच कब होगी?
गौतम ने साफ कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी, और वे दबने वाले नहीं हैं।