Untitled design 14

Haryana में AAP अपने दम पर लड़ेगी निगम के चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान

हरियाणा पानीपत

Panipat आम आदमी पार्टी ने (AAP) ने हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सिटी तहलका से एक्सक्लूसिव बातचीत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि AAP राज्य में सभी निकाय चुनाव लड़ेगी, अपने सिंबल पर अकेले दम पर मैदान में उतरेगी। इसके लिए AAP पूरी तरह से तैयार है।

हारने के डर से चुनाव नहीं कराती सरकार

AAP के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार हार के डर से निकाय चुनाव ही नहीं कराती। गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम का चुनाव तीन साल से पेंडिंग है। मानेसर में आज तक चुनाव किया ही नहीं है। बहुत से निकायों में ऐसा हुआ है। आम आदमी पार्टी सारे निकाय चुनाव लड़ेगी, सिंबल पर लड़ेगी और अपने दम पर लड़ेगी।

Whatsapp Channel Join

IMG 20241210 WA0006

750 किसानों की शहादत को भूली भाजपा

डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कि 750 किसानों की शहादत को किसान भूले नहीं हैं, भाजपा भूल गई है। किसानों ने सड़क पर बैठकर डेढ़ साल लंबा आंदोलन किया। आंधी, बारिश, ओले किसानों के ऊपर से होकर गुजरे, इसे किसान नहीं भूले लेकिन भाजपा भूल गई है। अपने ऊपर हुए जुल्म को किसान भूले नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने संसद में MSP की गारंटी का कानून लाने का वादा किया था, लेकिन प्रधानमंत्री उस वादे को भूल गए। किसान वादा याद कराने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं। हरियाणा सरकार से किसान कुछ मांग नहीं रहे, सिर्फ सड़क से होकर दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार क्यों रोक रही है। किसानों की मांग जायज है, उनकी मांग मानी जानी चाहिए।

सुरेंद्र अहलावत के AAP में आने से मिलेगी मजबूती

पानीपत से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुरेंद्र अहलावत मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुरेंद्र अहलावत के आने से पार्टी क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी। पार्टी संगठन विस्तार की प्रक्रिया में लगी है। पूरे हरियाणा में यह सिलसिला चलेगा।

गठबंधन होता तो आज सरकार दूसरी होती

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन होता तो परिणाम कुछ और होते। आज प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार होती। ईवीएम को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जितने विकसित राष्ट्र हैं, ईवीएम को हटा चुके हैं। हिंदुस्तान में भी इसकी आवाज उठ रही है। सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त को यह बात सोचनी चाहिंए।

बैक डोर से रातों-रात बढ़ाया बिजली बिलों का बोझ

हरियाणा में कर्मिशियल बिजली के रेट अघोषित तरीके से रातों-रात दोगुने कर दिए गए। पहले बिजली किलोवाट प्रति घंटा पर आ रही थी, अब किलोवाट एंपीयर प्रति घंटा पर आ रही है जिससे रीडिंग दोगुनी हो गई। यूनिट का रेट वहीं है, लेकिन बिल की राशि बैक रास्ते से दोगुनी कर दी गई है।

कपड़े पर GST बढ़ने से टैक्सटाइल उद्योग पर पड़ेगा असर

आटा, दाल, चावल और कपड़े पर कभी टैक्स नहीं लगा। भाजपा सरकार आने के बाद GST लागू हुआ और कपड़े पर पांच प्रतिशत टैक्स लगा दिया गया। कोविड के दौरान सारा देश मंदी से जूझ रहा था। जुलाई 2022 में टैक्स बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया। अब GOM ने कपड़े पर 18  और 28 प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला लिया है, जो टैक्सटाइल उद्योग को तबाह करने वाला फैसला है।

अन्य खबरें

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, यमुनानगर में रखेंगे 800 मेगावाट बिजली यूनिट की आधारशिला; हरियाणा को मिलेंगी बड़ी विकास सौगातें, भाजपा ने कसी कमर, कांग्रेस पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, यमुनानगर में रखेंगे 800 मेगावाट बिजली यूनिट की आधारशिला; हरियाणा को मिलेंगी बड़ी विकास सौगातें, भाजपा ने कसी कमर, कांग्रेस पर तीखा हमला