Abhay Chautala in rohtak

Rohtak में Hooda और JJP पर बरसे Abhay Chautala, बोलें जेल जाने से बचना चाहते हैं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, INLD को नहीं गठबंधन की जरूरत

बड़ी ख़बर राजनीति रोहतक हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पुत्र, इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि  भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं और 2024 के चुनाव में हुड्डा भाजपा की ही मदद करने वाले हैं, क्योंकि वह जेल में नहीं जाना चाहते। इसका उदाहरण हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में पहले ही देख लिया गया था।

यह बातें इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने रोहतक में इनेलो पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। अभय चौटाला रोहतक में इनेलो कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जननायक जनता पार्टी पर दिए गए बयान पर कहा कि जजपा का हरियाणा में सुपड़ा साफ हो चुका है। जिन्होंने प्रदेश की बजाय राजस्थान के सीकर में जाकर रैली की है। बाबा खाटू श्याम के दर्शन कराने के बहाने लोगों से पैसे लेकर उन्हें रैली में ले जाया गया। अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा की जनता जजपा को नकार चुकी है। आगामी चुनाव में इनका खाता भी नहीं खुलेगा।   

इनेलो को नहीं गठबंधन की जरूरत, जिसने गलत किया वो जेल जाएगा

Whatsapp Channel Join

इनेलो नेता अभय सिंह ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कहा कि जिसने गलत किया है, वह जेल जाएगा। लेकिन भूपेंद्र हुड्डा को यह लोग जेल नहीं भेजने वाले, क्योंकि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा से मिला हुआ है। 2024 के चुनाव में वह भाजपा की मदद करने वाले है। राज्यसभा के चुनाव में यह साबित भी हो गया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा के किस कदर हाथ मिले हुए हैं। जहां तक उनके इंडिया गठबंधन में जाने की बात है तो वह किसी के दरवाजे पर नहीं गए। जिसे जरूरत होगी वह स्वयं इनेलो के पास आए। इनेलो पार्टी को गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है।

केंद्र सरकार तुरंत लागू करवाए सुप्रीम कोर्ट के आदेश, भगवंत मान में नहीं हिम्मत

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईल के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया है, उसे केंद्र सरकार को तुरंत लागू करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिम्मत नहीं है कि वह एसवाईएल का पानी हरियाणा को ना दें। पंजाब सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेगी। वह सुप्रीम कोर्ट को चेलेंज नहीं कर सकते।

अभय सिंह ने कहा कि भाजपा एसवाईएल का श्रेय बेवजह ले रही है। वास्तव में एसवाईएल की जीत चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के प्रयासों से हुई, उन्होंने ही एसवाईएल की लड़ाई लड़ी, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज तक इस मामले पर प्रधानमंत्री तक से मुलाकात नहीं की है। अभय चौटाला ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार को मामले में कदम उठाना चाहिए, इनेलो पार्टी मदद के लिए तैयार है। अगर सरकार ने प्रयास नहीं किया तो इनेलो की सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब के रास्ते बंद होंगे, तभी हरियाणा में एसवाईएल का पानी मिलेगा।

बीरेंद्र सिंह ही बता पाएंगे कि वह भाजपा में रहेंगे या नहीं

जजपा पार्टी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ही बता पाएंगे कि वह भाजपा में रहेंगे या नहीं। लेकिन जेजेपी पार्टी का हरियाणा से जन आधार खत्म हो चुका है, इसलिए उन्हें चौधरी देवीलाल की जयंती मनाने के लिए सीकर जाना पड़ा। यही नहीं खाटू श्याम जी के दर्शन करवाने के बहाने लोगों को उस रैली में ले जाया गया। फिर इस बात को लेकर हंगामा हुआ।

अभय चौटाला ने कहा कि जजपा को हरियाणा में चौधरी देवीलाल जयंती मनानी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में जजपा का जनाधार ही खत्म हो चुका है और यह जनता से लूट कर रहे हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जननायक जनता पार्टी के हालात किस तरह के हो चुके हैं। इनेलो पार्टी 10 लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों के लिए अपनी तैयारी करने में जुटी हुई है। चौटाला ने कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए, जिसका जितना प्रतिशत उसे उतना ही अधिकार मिले।