Accused of the gang that cheated

America भेजने का झांसा देकर 28 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी Arrested

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

पानीपत के मतलौडा निवासी युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 28 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को थाना मतलौडा पुलिस ने शनिवार देर शाम गांव परढ़ाना से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र ने अपने साथी आरोपी विशाल के साथ मिलकर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके साथी आरोपी विशाल के ठीकानों का पता लगा पकड़ने व ठगी गई नगदी बरामद करने का प्रसास करेंगी। थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गांव मतलौडा निवासी सुदेश पत्नी नरेश ने बीते वर्ष शिकायत देकर बताया था कि वह अपने बेटे रोबिन को अमेरिका भेजना चाहती थी। उनकी दूर की रिश्तेदार के परढ़ाना निवासी जितेन्द्र पुत्र राजिन्द्र ने वर्ष 2022 में अपने जानकार विशाल पुत्र सेवाराम निवासी अहर के साथ मिलकर उसको बताया कि उन्होंने काफी युवकों को विदेश भेज रखा है।

एक किला जमीन बेचकर दिए 28 लाख

Whatsapp Channel Join

दोनों ने उसके बेटे रोबिन को 35 लाख रूपये में अमेरिका भेजने की बात कही। दोनों की बातों पर विश्वास कर उसने बेटे रोबिन के हिस्से की एक किला जमीन बेचकर मार्च 2022 से अगस्त 2022 के बीच दोनों को 28 लाख रूपये दे दिए। दोनों ने उससे 18 लाख रूपये कैश व 10 लाख रूपये खाते में ट्रांसफर करवाए लिए। पैसे लेने के बाद दोनों ने रोबिन को अजरबाईजान के बाकू भेज दिया। वहां पर डेढ़ महिना रखने के बाद दुबई भेज दिया। दुबई में भी डेढ़ महिना ऐसे ही रखा गया। इसके बाद रोबिन को वापिस बाकू भेज दिया।

अटिशेबाबा में भूखा-प्यासा रहा रोबिन

दोनों ने आजकल अमेरिका भेजने की बात कहकर रोबिन को एक महिना बाकू में व 10 दिन टर्की एयरपोर्ट पर रखने के बाद वापिस दुबई भेज दिया। जहां से कुछ दिन बाद अटिशेबाबा भेज दिया। इसके बाद दोनों ने फोन उठाना बंद कर दिया। वहां पर बेटा रोबिन भूखा प्यासा रहा। घर जाने पर भी दोनों नही मिले। बाद में उसने रिश्तेदारों से उधार और पैसे लेकर दूसरे एजेंट के माध्यम से बेटे रोबिन को अमेरिका भेजा। दोनों आरोपियों ने इस प्रकार विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 28 लाख रूपए की ठगी कर ली। शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।