BJP's village chalo campaign

Panipat : BJP के गांव चलो अभियान से आमजन तक पहुंच रही उपलब्धियां और योजनाएं, Dr. Archana Gupta ने ग्रामीणों से साझा की जानकारी

पानीपत बड़ी ख़बर हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से गांव चलो अभियान की शुरूआत की गई है। जिसके तहत उन्होंने पानीपत के खंड समालखा के गांव राणा माजरा में प्रवास किया।

इस दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य आम जनता तक भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित व एकजुट होकर सरकार की नीति व योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। एक सेतु की तरह सरकार के साथ समन्वय व तालमेल रखें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा सच हो रही है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने गांव राणा माजरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से संवाद किया और गांव वासियों से सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों ने से फीडबैक भी लिया।

अर्चना गुप्ता 1

प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने बूथ सीमित की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को गांव में तेजी से प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है। प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के लाखों युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा फिर से अपना परचम लहराएगी। देश और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

Whatsapp Channel Join