Screenshot 598

Kurukshetra : जिले में पराली जलाने वाले 233 किसानों के खिलाफ कार्रवाई और 6 लाख रुपये का लगाया जा चुका जुर्माना

कुरुक्षेत्र हरियाणा

कुरुक्षेत्र जिले में पराली के अवशेषों में आग जलाने के मामले थामे नहीं थम रहे है। आग जलाने के मामले में प्रदेश में धर्म नगरी में बढ़ोतरी दिखने के साथ-साथ एक्यूआई भी बड़ा हुआ है वहीं कृषि विभाग ने पराली के अवशेष जलाने पर 233 किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनपर 6 लाख रुपए का जुर्माना भी किया गया।

कृषि अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को सेटेलाइट के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इन दोनों माध्यमों के जरिए जिले में अब तक 268 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है, इनमें से हरसेक सेटेलाइट से 91 और अन्य माध्यम से 177 सूचनाएं प्राप्त हुई है। इन 268 जगहों में 252 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है। अहम पहलू यह है कि फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 233 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 6 लाख रुपए का जुर्माना भी किया गया है।

Whatsapp Channel Join