23 50 482435917pk2021 10 13 23h49m53s420

ADGP की टीम ने Medical Store पर मारा छापा, Drug control Team भी रही मौजूद

फतेहाबाद हरियाणा

फतेहाबाद जिले के रतिया नगर में एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने देर शाम को शहर के टोहाना रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर टीम के साथ छापा मारा। नशीली दवाइयां मिलने की सूचना पर यह छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अचिन कालता, डीएसपी विरेंदर सिंह, सदर एसएचओ सुरेंद्र कम्बोज, शहर एसएचओ जयसिंह, एडीजीपी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। टीम को कुछ प्रतिबंधित दवाइयां मेडिकल स्टोर पर मिली। इसके बाद टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा को सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर पर आकर दवाइयों की जांच शुरू की।

ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान उन्हें मौके पर प्रीगबालीन, डिपेंडोल सहित कुछ ऐसी दवाइयां मिली है, जो कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं दी जा सकती और उसका सेल परचेज का रिकॉर्ड होना भी जरूरी है। अभी मेडिकल संचालक द्वारा सेल परचेज का रिकॉर्ड नहीं दिया गया है, जिस कारण शोकाज नोटिस दिया जाएगा। नोटिस के दौरान अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कल सुबह एडीजीपी श्रीकांत जाधव द्वारा रतिया शहर थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें लोगों की पुलिस से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।