PN 2 1 2

भारत की नागरिकता लेकर गर्वित हुए अफगान और पाक नागरिक, जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई शपथ और दी शुभकामनाएं

हरियाणा फरीदाबाद

भारत की नागरिकता पाने का सपना लिए आए अफगानिस्तान और पाकिस्तान के 13 नागरिकों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित समारोह में चार अफगान और नौ पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान कर उन्हें संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधीश ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिक होना गर्व और सम्मान की बात है, क्योंकि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

नागरिकता पाने वालों में अफगानिस्तान से नरिंदर कौर, हेम चंद, कविता, सेरीराम और पाकिस्तान से गुरमुख, शहज़ादी, अनार कली, दुर्गा देवी बागरी, अश्वर लाल महाराज, इंद्र राज बागरी, हरिंदर कौर, अमृत पाल, अबनाश कुमार शामिल हैं। सभी ने हिंदी में शपथ लेते हुए भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

इस मौके पर जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और प्रत्येक व्यक्ति को देश की अखंडता और मजबूती के लिए एकजुट होकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक बनने वाले लोग यहां की परंपराओं और संस्कृति को अपनाते हुए देश की प्रगति में सहयोग करें।

Whatsapp Channel Join

इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने भारत की नागरिकता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और देश की सेवा का संकल्प लिया। जिलाधीश ने संबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अन्य खबरें