AAP

CONGRESS से समझौता सिरे न चढ़ने पर AAP ने जारी की 20 प्रत्याशियों की सूची

हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा में Aam Adami Party (AAP) और CONGRESS के बीच सीटों पर सहमति न बन पाने के कारण समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। इसके बाद AAP ने अपने बूते चुनावी मैदान में उतरने का मन बना लिया और सोमवार शाम को अपने 20 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी। अब CONGRESS भी सभी नब्बे सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

रविवार की रात तक दोनों पार्टियों की ओर से पॉजिटिव संकेत मिल रहे थे। माना जा रहा था कि सोमवार को गठबंधन का ऐलान हो जाएगा।

काफी मशक्कत के बाद जब सीटों पर सहमति नहीं बनी तो AAP ने अपने 20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सूत्रों का कहना है कि CONGRESS ने AAP  को 6 सीटें देने की पेशकश की थी। इस पर AAP राजी भी हो गई थी लेकिन फिर विधानसभा क्षेत्रों को लेकर पेंच फस गया।

Whatsapp Channel Join

AAP द्वारा घोषित सूची के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कलायत, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, पुंडरी से नरेंद्र शर्मा, घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला, समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फौजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानियां से हैप्पी रानियां, भिवानी से इंदू शर्मा, महम से विकास नेहरा, रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, बहादुरगढ़ से कुलदीप छिक्कारा, बादली से रणबीर गुलिया, बेरी से सोनू अहलावत शेरिया, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंद्र फौजदार चुनाव लड़ेंगे ।

जजपा-एएसपी ने जारी की दूसरी लिस्ट

जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपनी दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इनमें 10 प्रत्याशी जजपा और दो एएसपी के शामिल हैं। जजपा ने पंचकूला से सुशील गर्ग पार्षद, अंबाला कैंट से अवतार करधान सरपंच, पिहोवा से डॉ सुखविंदर कौर, कैथल से संदीप गढ़ी, गन्नौर से अनिल त्यागी, सफीदों से सुशील बैरागी सरपंच, गढ़ी-सांपला-किलोई से एडवोकेट पंडित सुशीला देशवाल, पटौदी से अमरनाथ जेई, गुड़गांव से अशोक जांगड़ा और फिरोजपुर झिरका से जान मोहम्मद को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि एएसपी ने अंबाला सिटी से पारूल नागपाल और नीलोखेड़ी से कर्ण सिंह भुक्कल को उम्मीदवार बनाया है।

अन्य खबरें