After triple talaq in Yamunanagar

Yamunanagar में तीन तलाक के बाद पति ने दिया दोबारा निकाह करने का झांसा, देवर ने हलाला का नाम लेकर दुष्कर्म

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर में हलाला से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां महिला को उसके पति ने तीन तलाक कह कर उसे तलाक दे दिया तो वही कुछ महीने बाद फिर से उसके साथ निकाह करने की बात कहकर महिला के साथ कई बार रेप किया। इतना ही नही देवर ने हलाला का हवाला देकर महिला के साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जहां यमुनानगर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पति और देवर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है।

यमुनानगर एएसपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि एक महिला ने शहर थाना यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति और देवर ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए यूपी पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया है। महिला यमुनानगर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। महिला की शादी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई थी। उसके पति ने उसे साल 2022 में तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। उसकी शिकायत भी पुलिस ने दर्ज की थी।

Screenshot 1088

एएसपी ने बताया कि एक दिन पहले उसका पति उसके पास आया और उसे दोबारा निकाह करने की बात कही। उसका पति एक रात उसके मायके में रुका और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे अपने घर लेकर गया। घर के पास उसने उसे छोड़ दिया। उसके बाद देवर मुन्ना उसके कमरे में आया और उसके साथ यह कहकर दुष्कर्म किया कि बिना हलाला के वे तुझे इस घर में नहीं रख सकते। उसने कई बार उस रात उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने यमुनानगर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने अब इस मामले में पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर यूपी पुलिस को भेज दी है।

Whatsapp Channel Join