गर्मी का मौसम शुरू होते ही बिजली की मांग बढ़ जाती है, और इसी के साथ बिजली चोरी के मामले भी सामने आने लगते हैं। लेकिन अब अंबाला बिजली विभाग ऐसे डिफॉल्टर्स पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।
मार्च महीने में बिजली चोरी करते पकड़े गए 62 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा, विभाग की छापेमारी लगातार जारी है, जिससे बिजली चोरी करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली विभाग के XEN सुखबीर के अनुसार, अब तक लगभग 60 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है और इनसे कुल 50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
बिजली बचाने के नाम पर चोरी करने वालों पर विभाग की पैनी नजर है, और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
अन्य खबरें
बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में
स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी
‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा
गैंगस्टर रिषी लोहान हत्याकांड: चौथा आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था







