Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 64

    हरियाणा पुलिस पर हमला, वांछित आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश, पढ़ें पूरा मामला

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 60

    अमेरिकी अदालत का बड़ा फैसला, ट्रंप के टैरिफ अवैध घोषित, जानें वजह

  • horoscope.jpg ct 2

    शनिवार का राशिफल: कई राशियों के लिए नए अवसर और तरक्की

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 58

    11वीं कक्षा के छात्र ने घर में दी जान, जानें वजह

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 57

    1.18 लाख HKRN कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 5% सैलरी बढ़ोतरी का ऐलान

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 53 1

    समालखा में रघुनाथ मंदिर में श्री गणेश महोत्सव की धूम

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 52

    हुड्डा ने ईडी के डर से बनवाई भाजपा सरकार : अभय चौटाला

  • weather 23 6

    टांगरी नदी का कहर: कॉलोनियों में पानी घुसा, हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात, लोगों में हड़कंप

  • weather 22 10

    हरियाणा की शान आशिमा अहलावत का ढोल-नगाड़ों और पगड़ी के साथ किया भव्य स्वागत

  • weather 21 8

    हरियाणा में किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत: बधाई मांगने को लेकर चले लाठी-डंडे, 6 घायल