Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

अब डॉक्टरों की टेढ़ी-मेढ़ी लिखावट नहीं चलेगी, कोर्ट का बड़ा फैसला
-

पत्नी की न्यूड फोटो खींच दोस्त को भेजी, विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाला
-

मां से मिलने दिल्ली जा रहा था व्यक्ति, अचानक रेलवे ट्रैक पर मिला शव
-

मेजर ध्यानचंद जयंती पर कुरुक्षेत्र में होगा बड़ा आयोजन, 21 जिलों में मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व
-

दोस्त की पत्नी के साथ उत्तराखंड घूमने गया हरियाणा का कारोबारी, पति ने गोलियों से भूना
-

हरियाणा में बोलेरो-रिक्शा-बाइक भिड़ंत, पिता- पुत्र समेत तीन की मौत
-

हरियाणा की जेलों में कैदियों को मिलेगी ‘स्पेशल डाइट, बढ़ेगा 11 करोड़ का खर्चा, जानें पूरी खबर
-

व्यवस्था पर बड़ा सवाल! बिना ईलाज तड़पती रही बच्ची, मौत
-

हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा, टांगरी हुई शांत, घर लौट रहे लोग; CM बोले- अलर्ट रहें


