Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

आज का राशिफल: वृषभ-कर्क के लिए खुशखबरी, मकर के लिए चेतावनी
-

बर्ड फ्लू की एंट्री, 21 दिनों तक चिकन, अंडे की बिक्री पर रोक
-

हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर अनिल विज को फिर जिम्मेदारी से रखा दूर
-

डीएवी शताब्दी कॉलेज के पत्रकारिता छात्रों ने युवा पंचायत में दिखाया उत्साह
-

हरियाणा में 11 साल बाद कांग्रेस ने 32 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, राहुल के पास थी कमान
-

हरियाणा में हिंसा, पथराव, फूंके वाहन, दुकानें जली
-

स्वतंत्रता दिवस: हरियाणा में ध्वजारोहण की संशोधित सूची जारी, जानें आपके यहां कौन फहराएंगे तिरंगा
-

वकीलों के साथ मारपीट के आरोप में एसएचओ समेत 15 पुलिस कर्मी नपे
-

समालखा में विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
-

ऑनलाइन फेक पेमेंट कर ज्वैलर से 1.90 लाख रुपये की सोने की चेन और अंगूठी ले उड़ा शातिर

