Minister Aseem Goyal

Haryana : परिवहन मंत्री बनते ही Aseem Goyal का एक्शन : Roadways Bus से पहुंचे Chandigarh, यात्रियों और स्टाफ से बातचीत कर मांगे सुझाव

अंबाला

Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

असीम 1

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

Whatsapp Channel Join

रोडवेज 0

  • weather 6 9

    1984 दंगा पीड़ितों को सरकारी नौकरी की सौगात: सिख समाज ने फैसले का किया स्वागत

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 38

    हरियाणा में पीट पीटकर मार डाला मां बाप का लाड़ला रोहित

  • weather 4 12

    चम्बा में प्राकृतिक आपदा में फंसे हरियाणा के इतने लोगों को किया रेस्क्यू, पढ़ें लिस्ट

  • weather 3 9

    नीरज चोपड़ा का जलवा, डायमंड लीग फाइनल में लगातार तीसरा सिल्वर जीता

  • weather 75

    दो आत्महत्याएं, एक ही सवाल: जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के छात्र ने फंदा लगा कर दी जान

  • Add a heading 3 2

    मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा हरियाणा-पंजाब के! सड़कें-फोन-पानी-बिजली सब बंद, मणिमहेश यात्रा पर पूर्ण रोक

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 34

    अमेरिका के 50% टैरिफ लागू, हरियाणा की इंडस्ट्री पर बड़ा असर, जानें कहां-कहां टूट रही कमर

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 31

    हरियाणा में कार ड्रेन में गिरी तीन की मौत, 31 अगस्‍त तक बारिश के आसार, अलर्ट

  • Copy of खाटू श्याम धाम के लिए मुफ्त बस सेवा 29

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका यूनिवर्सिटी प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत दी

  • lz27b01756115307 1 1756121387 1

    अमेरिका में सड़क हादसे में हरियाणा के आशीष मान की मौत