Haryana में नए कैबिनेट का विस्तार होने के कुछ घंटों बाद ही नवनियुक्त मंत्री पूरी फोम में नजर आने लगे हैं। नवनियुक्त परिवहन मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए रोडवेज बस में सफर किया। परिवहन मंत्री असीम गोयल रोडवेज बस से सफर कर अंबाला से चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने रोडवेज में सुधार को लेकर यात्रियों से बातचीत भी की। उनके रोडवेज बस में सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवहन मंत्री असीम गोयल यात्रियों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक लेते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि आज शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि देर रात मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव और भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर चर्चाएं की जा सकती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यमंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवहन मंत्री असीम गोयल ने अंबाला शहर से चंडीगढ़ जा रही HR68 GV 8331 नंबर की रोडवेज बस में चंडीगढ़ तक सफर किया। सबसे पहले उन्होंने स्टाफ के सभी सदस्यों की टिकट कटवाई। इसके बाद यात्रियों, बस ड्राइवर और कंडक्टर से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर खामियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान असीम गोयल ने बस में लगे फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की।

-

पेड़ काटने के विरोध में बरगद पर चढ़े बुजुर्ग, कहा कटर चला तो लटककर जान…..
-

हरियाणा रोडवेज चालक व परिचालक ने दस हजार रुपये लौटाकर दी ईमानदारी की मिसाल
-

95 दिन बाद जेल से बाहर आकर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुई ज्योति, जल्द जमानत याचिका होगी दायर
-

वाह नेताजी! उपराष्ट्रपति चुनाव नामांकन में 22 सांसदों के कर दिए फर्जी हस्ताक्षर, जानें
-

UER-2 एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू, 235 से 2260 रुपए तक देने होंगे
-

नीरज चोपड़ा के बाद अब रोहित यादव और यशवीर पर देशवासियों की निगाहें, टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की क्वालिफिकेशन सूची
-

हरियाणा से कैलाश मणिमहेश की ओर कूच करने वाले श्रद्धालु जरा संभल कर, मौसम खराब यात्रा स्थगित, तीन पंजाब के युवकों की मौत
-

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला बयान, बताया असली कारण
-

चुलकाना धाम मंडल भाजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
-

समालखा भाजपा शहरी मंडल की कार्यकारिणी बैठक, नेताओं ने दिया नारा- बूथ जीता, चुनाव जीता

