CM made announcements in Haryana Kabaddi Sports Maha Kumbh, big budget for stadiums

CM ने Haryana कबड्डी खेल महाकुंभ में की घोषणाएं, स्टेडियमों के लिए बड़ा बजट

अंबाला

CM श्री नायब सिंह सैनी ने Haryana के अम्बाला जिला के गांव बड़ागढ़ में आयोजित हरियाणा कबड्डी खेल महाकुम्भ कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल स्टेडियम बड़ागढ़ में 14 करोड़ रुपए की लागत से हॉकी का एस्ट्रो टर्फ लगाया जाएगा, साथ ही खेल के मैदान में फलड लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, गांव लाहा और गांव बिचपड़ी में स्थित खेल स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।

विजेता टीमों को सम्मानित किया

Whatsapp Channel Join

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कबड्डी महाकुंभ में पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने कबड्डी, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे परंपरागत खेलों में हमेशा नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर न केवल हरियाणा का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

Read More News…..