भारी बारिश के चलते जिले में फिर बने बाढ़ जैसे हालात

अंबाला

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ चुका मानसून फिर एक्टिव मोड में नजर आया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने वाली हैं। बारिश की वजह से मौसम सुहावना जरूर हुआ है और कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत भी मिली है। लेकिन तेज बारिश होने से अंबाला में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिले  की सड़कें और गालियां जलमगन हो गई है। गलियों में एक फीट से ज्यादा पानी इकट्ठा हो गया है।

हरियाणा समेत अधिकतर राज्यों में मानसून की अच्छी बारिश हुई है। अभी अगस्त महीने में मानसून थोड़ा सुस्त पड़ गया था लेकिन एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का से राहत मिली है। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 4 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

जिलावासियों को सताने लगा बाढ़ का खतरा

Whatsapp Channel Join

बारिश के कारण एक बार फिर से अंबाला वासियों को बाढ़ का डर सताने लगा है। पहले से ही बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को एक बार फिर से घरों में पानी घुसने का डर सताने लगा है। अभी तक भी अंबाला में बारिश होने का शिलशिला जारी है। कल रात से बारिश हो रही है जिससे लोगों के मन में डर है कहीं फिर से बाढ़ जैसे हालात पैदा न हो जाएं।