suicide

Ambala : घर से लापता विवाहिता ने प्रेमी संग निगला जहर, होटल में मिले दोनों के शव

अंबाला

हरियाणा के Ambala जिले से लापता महिला ने अपने बॉयफ्रेंड संग पंचकूला के मोरनी हिल के एक होटल में सल्फास निगल आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला दो दिन पहले रात को अपने पति व दो बच्चों को सोते हुए छोड़कर घर से अपने प्रेमी संग गई थी। महिला के पति ने इसकी रिपोर्ट बराड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक युवक की पहचान पंचकूला के गांव जलौली निवासी अमनदीप और महिला की पहचान गांव दादूपुर निवासी के रुप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमनदीप और मृतक महिला ने मंगलवार की सुबह 9 बजे रायपुर रानी-टिकरताल रोड स्थित नैंसी होटल में कमरा नंबर 203 लिया था। यहां महिला ने अपनी आईडी दी थी, लेकिन युवक ने सिर्फ अपने नाम की एंट्री कराई थी। शाम 5 बजे तक भी जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो शक होने पर होटल स्टाफ ने पहले कॉल किया, जब कॉल नहीं उठाई तो दरवाजे के पास से आवाज लगाई, लेकिन कमरा नहीं खोला तो मोरनी पुलिस चौकी को कॉल करके इसकी सूचना दी।

बताया गया है कि मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रवि ने बताया कि पुलिस होटल में पहुंची और दरवाजा तोड़ कमरे में घुसे। यहां विवाहिता का शव अर्धनग्न हालत में मिला। दोनों ने सल्फास निगला हुआ था। विवाहिता की मौत हो चुकी थी। जबकि युवक की सांस चल रहे थे, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने चंडीगढ़ के जीएमसीएस-16 में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक और विवाहिता का पिछले लंबे समय से अफेयर चल रहा था। पहले भी दोनों मिलते रहे हैं। 18-19 मार्च की रात को महिला अपनी ससुराल से निकली थी, जिसका परिजनों ने पता चल गया था। जिसके चलते प्रेमी जोड़ने ने सल्फास निगल आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2017 में हुई थी शादी

Whatsapp Channel Join

अंबाला के बराड़ा थाना पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट सौंपते हुए पति ने बताया था कि साल 2017 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से 2 बच्चे भी हैं। हमारी जिंदगी ठीक ठाक चल रही थी। 19 मार्च की सुबह उठकर देखा तो पत्नी घर से गायब मिली। पत्नी के दोनों नंबर भी बंद आ रहे थे। ससुराल और रिश्तेदारों में भी पत्नी के बारे में पूछा, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा था। 19 मार्च की शाम को पंचकूला पुलिस ने कॉल करके सूचना दी कि आपकी पत्नी का शव मिला है।