Mini truck full of devotees overturned

Ambala में श्रद्धालुओं से भरा Mini Truck पलटा, 18 people घायल, Trilokpur Mata Temple गए थे भक्त, Kaithal लौट रहे थे वापस

अंबाला

Ambala जिले में एक मिनी ट्रक(Mini Truck) हादसे में पलट गया। हादसे में 18 लोगों(People) को चोटें आई हैं। घटना अंबाला के बराड़ा थाना क्षेत्र में हुई। श्रद्धालु त्रिलोकपुर माता के मंदिर(Trilokpur Mata Temple) जा रहे थे और हादसा मंदिर के पास ही हुआ। सभी श्रद्धालु अब कैथल(Kaithal) लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार श्रद्धालु कैथल से ट्रिलोकपुर माता के दर्शन के लिए गए थे। वापसी के लिए रविवार को वे सभी कैथल लौट रहे थे। लेकिन जब वे गांव अध्योया के पास पहुंचे, तो ट्रक का एक टायर फट गया और वाहन पलट गया। इस हादसे में सभी यात्री घायल हो गए। उन्हें बराड़ा के सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर बीरबल ने बताया कि 18 घायलों में से 3 की हालत गंभीर है, इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, बाकी लोगों की हालत सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बराड़ा सीएचसी डॉक्टर बीरबल ने बताया कि हादसे में 18 श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं। इनमें से 3 श्रद्धालुओं को फ्रैक्चर है, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। गनीमत रही कि अन्य श्रद्धालुओं को कम चोट आई है। उधर सूचना मिलने के बाद बराड़ा थाने से एसआई सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join