थमने का नाम नहीं ले रहा रेहड़ी-फड़ी संचालकों का धरना-प्रदर्शन

अंबाला

रेहड़ी फड़ी वालो का धरना प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है और आज उन्होंने अपनी रेहड़ी लगाने का ऐलान किया था। जिसके बाद एसपी के आदेशों पर उन्होंने अपना ये प्लान स्थगित कर दिया। वहीं विधायक पर आरोप लगाए कि यहां वही रेहड़ी लगा सकता है, जो विधायक शुल्क देता हो।

बता दें कि करीब 48 दिन से चल रहे रेहड़ी फड़ी वालों का धरना प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेहड़ी संचालको का समर्थन कर रहे जजपा नेता विवेक चौधरी ने ऐलान किया था कि शनिवार को फिर से रेहड़ी लगाई जाएंगे। जिसके बाद एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के आदेशों पर उन्होंने रेहड़ी लगाना स्थगित कर दिया।

रेहड़ी उन्ही की लगाई जाती है, जो विधायक शुल्क देते है : विवेक चौधरी

Whatsapp Channel Join

आज मीडिया से बात करते हुए विवेक चौधरी ने बताया कि 8 तारीख का समय प्रशासन के द्वारा दिया गया है, अगर तब कुछ नहीं होता तो उसके बाद हम खुद अपनी रेडिया लगा देंगे। इस दौरान उन्होंने विधायक पर भी जमकर तंज कसा और कहा कि यह रेहड़ी उन्ही की लगाई जाती है, जो विधायक शुल्क देते है। उन्होंने यह तक कह दिया कि जब यह लोग धरने पर बैठे उसके बाद भी विधायक की कुछ लोगों ने इन्हें यह ऑफर दिया कि आप 50 कम दे देना और रोजाना के 200 रुपए पर रेहड़ी के हिसाब से सुबह ही रेहड़ी लगवा लो।