Ambala में जीटी रोड पर एक क्रेटा कार ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान गांव शाहपुर की परमजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी कार चालक को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गांव शाहपुर निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि वें 3 भाई-बहन है। उसकी माता परमजीत कौर (47) गृहणी थी। उसकी माता परमजीत कौर शुक्रवार शाम को अपने किसी कार्य से कुलदीप नगर आई थी। वह अपने किसी काम से अंबाला कैंट आया हुआ था। शाम सवा 5 बजे उसकी मां कुलदीप नगर होटल वन प्लस के सामने अपने घर आने के लिए जीटी रोड क्रॉस कर रही थी।
इसी बीच, दिल्ली की तरफ से आई एक तेज रफ्तार क्रेटा ने बिना हॉर्न दिए उसकी माता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मां सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसकी मां का सिर फट गया। राहगीरों ने उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार चालक मौके का फायदा उठा फरार हो गया। पड़ाव थाने की पुलिस ने आरोपी क्रेटा चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-A के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।