Your paragraph text 14

Bhiwani में मिला लावारिस भ्रूण, मां ने डिलीवरी के बाद गली में फेंका

हरियाणा भिवानी

Bhiwani के गांव जमालपुर में सोमवार को एक भ्रूण मिला। जांच में सामने आया कि वह लड़की का भ्रूण है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के अनुसार महिला ने अवैध संतान छिपाने या गर्भ में लड़की की हत्या करने का शक है। वहीं महिला की तलाश के लिए पुलिस आशा वर्कर व अन्य रिकार्ड खंगाल रही है। ताकि पहचान की जा सके।

बता दें कि गांव जमालपुर के सरपंच भूप सिंह ने बवानीखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि धनकान चौपाल के पास गली मे एक भ्रूण पड़ा है।  इसके बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि एक भ्रूण करीबन 6-7 महीने गली में है। जो कोई अज्ञात महिला अपनी पैदाईश छिपाने के लिए धर्मशाला की गली में फेंक गई।

गांव के सरपंच भूप सिंह ने बताया कि हमें एक भ्रूण मिला है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरु कर दी है। गांव में हम अपने लेवल पर भी चेक कर रहे हैं। अगर पता लगता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाई जाएगी ।

Whatsapp Channel Join

बवानीखेड़ा थाना के जांच अधिकारी एसआई जगदीश कुमार ने बताया कि गांव जमालपुर में एक मृत भ्रूण मिला है। जो लड़की का भ्रूण है। वहीं पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। इधर, नवजात का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्राथमिक दृष्टि से मौके पर ही ओरनाल या गर्भनाल भी वहीं पर पड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने यहां पर भ्रूण को फेंका हुआ है।

अन्य खबरें