हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार के दौरान पुलिस विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री विज ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी स्तर पर जनता के साथ हो रहे अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा।
जनता दरबार में एक महिला ने शिकायत की कि सदर थाना SHO सतीश कुमार ने उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की। महिला की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मंत्री विज का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने तत्काल SHO सतीश कुमार को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया। विज ने यह भी कहा कि किसी भी पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता की समस्या को नजरअंदाज करना या एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मंत्री विज ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे पारदर्शिता और जिम्मेदारी से काम करें, और जनता दरबार के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का लक्ष्य आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है और इसमें कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।