Badi Police Station Best in Haryana in Annual Ranking

Sonipat : वार्षिक रैंकिंग में बड़ी पुलिस थाना हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रैंकिंग ऑफ पुलिस स्टेशन 2023 की सूची में हरियाणा के सोनीपत जिला की गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी थाना को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है। पिछले वर्ष केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से थाने का सर्वे करवाया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 17 हजार थानों में अपराध दर, मामलों की जांच और निपटान, महिला के खिलाफ अपराध, कमजोर वर्ग, संपत्ति अपराध, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा जैसे कई मानकों पर थानों का सर्वे कराया गया था।

एसीपी गोरखपाल राणा ने बताया कि यह सब पुलिस कमिश्नर बी.सतीश बालन के कुशल मार्गदर्शन व डीसीपी गौरवराज पुरोहित के नेतृत्व में कार्य करते हुए ये मुकाम पाया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग की जाती है। जिसमें बड़ी थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना चुना गया है। उन्होंने थाना प्रभारी मनीष कुमार व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस उपलब्धी से बड़ी थाना के पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उम्मीद है कि आगे भी वह इस तरह की व्यवस्था बनाए रखेंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हर वर्ष देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों व राज्यावर सर्वेश्रेष्ठ थानों का चयन करने के लिए सर्वे करवाता है। इस वार्षिक रैंकिंग 2023 के लिए हरियाणा के दो थाने शार्टलिस्ट किए गए थे। जिसमें सोनीपत जिले का एचएसआइआइडीसी बड़ी थाना में बेहतर व्यवस्था मिली। वहीं पुराने केस निपटान के मामले में भी एचएसआइआइडीसी बड़ी थाना देश में दूसरे स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार एचएसआइआइडीसी बड़ी थाना में 85 प्रतिशत पुराने केस का निपटान हुआ पाया गया। जिस कारण इसे प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया ।

Whatsapp Channel Join